नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़! पानी मिलाकर लगाते थे फर्जी लेबल, 4 गिरफ्तार ! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा फर्जी कारोबार ?


डेस्क खबर ../खैरागढ़ में अवैध शराब के काले कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है… जहां शराब में मिलावट कर फर्जी लेबल के साथ दोबारा पैकिंग की जा रही थी।पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
बताया जा रहा है कि खैरागढ़ मंदिर स्थित राजपूत होटल के सामने दाऊ कल्याण सिंह के किराये के मकान में लंबे समय से नकली शराब तैयार करने का गोरखधंधा चल रहा था। यहां शराब में पानी और अन्य सामग्री मिलाकर उसे नामी ब्रांड की बोतलों में पैक किया जाता था और फिर बाजार में सप्लाई की जाती थी।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सेल्समैन और एक मैनेजर भी शामिल बताए जा रहे हैं।
इस खुलासे के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि खैरागढ़ में पहले भी अवैध शराब बिक्री और सप्लाई को लेकर कई शिकायतें सामने आती रही हैं… लेकिन इतने बड़े फर्जीवाड़े का लंबे समय तक चलता रहना कई संदेह पैदा कर रहा है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर शराब में मिलावट और फर्जी लेबलिंग का यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा था? और क्या इस नेटवर्क में अभी और बड़े चेहरे भी शामिल हैं?
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और दावा किया है कि आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।
