डेस्क खबर

तरबूज खाना बना बना मौत की वजह!  तरबूज खाने के बाद 5 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक मासूम बच्चे की मौत के बाद मचा हड़कंप.!!



डेस्क खबर जांजगीर-चांपा../ जिले के घुरकोट गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के अलग अलग गांव में रहने वाले मासूम बच्चे अपने मामा गांव में आयोजिय प्रोग्राम में गए हुए थे और इसी दौरान सुबह का कटा हुआ तरबूज शाम को खाने के बाद पांच बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, पोड़ी दलहा निवासी अखिलेश धीवर (15), अवरीद निवासी श्री धीवर (4), खटोला निवासी पिंटू धीवर (12), नरेंद्र धीवर और कोटगढ़ निवासी हितेश धीवर (13) शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने मामा के गांव घुरकोट पहुंचे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सभी बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया था।


बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के करीब दो घंटे बाद बच्चों को उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। सबसे पहले अखिलेश धीवर की हालत गंभीर हुई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम को गांव तथा अस्पताल भेजा। प्रशासन ने जांच के लिए तरबूज के सैंपल सुरक्षित कर लैब भेज दिए हैं।वहीं मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल चार बच्चों का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर तरबूज जहरीला था, खराब था या फिर किसी अन्य वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी? जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!