CMO चेंबर में हाईवोल्टेज ड्रामा ,वेतन को लेकर इंजीनियर और अकाउंटेंट के बीच जमकर चले लात और घुसे! सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

डेस्क खबर ../ गरियाबंद जिले के देवभोग नगर पंचायत के सीएमओ कक्ष में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां वेतन भुगतान को लेकर अकाउंटेंट और इंजीनियर के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 7 मई की शाम करीब 5 बजे के बाद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों को 1 मई को मिलने वाला वेतन 7 मई तक जारी नहीं हुआ था, जिससे नाराज इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक ने अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर को सीएमओ के केबिन में बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और इंजीनियर के सहयोगियों ने अकाउंटेंट के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जवाब में अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर ने भी प्रतिरोध किया, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
घटना वाले दिन ही देवभोग पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में कर्मचारी यूनियन भी सक्रिय हो गई है। यूनियन ने संदीप चंद्राकर के समर्थन में थाने पहुंचकर इंजीनियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।
वहीं, नगर पंचायत प्रशासन ने शांतिप्रिय निकाय के माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।