डेस्क खबर

चप्पल से मारो…” : विधायक के बिगड़े बोल पर भड़के पटवारी, सुशासन तिहार का किया बहिष्कार ! सोशल मीडिया में वीडियो वायरल से मचा बवाल !!




डेस्क खबर ../ एक तरफ जहां प्रदेश सरकार सुशासन तिहार कार्यक्रम कर जनता के बीच जाकर सीधे शिकायतों का समाधान कर रहे है। वही गरियाबंद में मंच से विधायक की टिप्पणी का वीडियो वायरल होने से नाराज पटवारी संघ बोला ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए  कर्मचारियों का सार्वजनिक अपमान बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी जारी की है । जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाटसिवनी में आयोजित सुशासन तिहार अब विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक रोहित साहू के बिगड़े बोल ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पटवारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 5 मई को आयोजित जनसभा में एक ग्रामीण की मौखिक शिकायत पर विधायक अचानक नाराज़ हो गए। मंच से ही उन्होंने पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर “चप्पल से मारने” जैसी बात कह डाली। विधायक के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों और राजस्व अमले में नाराज़गी फैल गई।



पटवारी संघ का विरोध, कहा – यह कर्मचारियों की गरिमा पर हमला
घटना के बाद पटवारी संघ तहसील शाखा-छूरा ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने लिखित ज्ञापन जारी कर विधायक के बयान की कड़ी निंदा की है। साथ ही सुशासन तिहार 2026 के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच से कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कर्मचारियों के सम्मान और मनोबल को ठेस पहुंची है।
वीडियो वायरल, राजनीति भी गरमाई
विधायक के बयान का वीडियो अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है । पूरा मामला तूल पकड़ने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वायरल वीडियो और बढ़ते विरोध के बाद आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है और छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला सकता है

error: Content is protected !!