वाड्रफनगर में मेधावी छात्राओं का सम्मान, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बढ़ाया हौसला.!

डेस्क खबर बलरामपुर../ प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते सोमवार को वाड्रफनगर स्थित रेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले में टॉप करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।
विधायक पोर्ते ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये बेटियां जिले का नाम रोशन कर रही हैं और आने वाले समय में प्रदेश व देश के लिए भी प्रेरणा बनेंगी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

सम्मानित छात्राओं ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधायक मैडम का यह प्रोत्साहन उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से विधायक का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है, और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा मिला है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ ही शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया।