डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पर्स चोरी के शक में  संडे मार्केट में चले जमकर लात घुसे ,वीडियो हुआ वायरल ।

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर में रविवार को रिवर व्यू संडे मार्केट में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पर्स चोरी के संदेह को लेकर हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान युवक और युवतियां दोनों ही एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। इस दौरान युवतियां एक दूसरे का बाल खींचती नजर आई तो युवक एक दूसरे पर लात घुसे बरसाते हुए दिखाई दिए । वही किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति कुछ देर तक तनावपूर्ण बनी रही। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत फिलहाल थाने में नहीं मिली है और यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जानकारी ली जाएगी ।

error: Content is protected !!