डेस्क खबर

एंट्री विवाद में भड़की मारपीट, थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप ! वीडियो हुआ वायरल ,कानून व्यवस्था पर सवाल !




डेस्क खबर ../धमतरी जिले के बोरई साप्ताहिक बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एंट्री को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी पर एक व्यापारी के साथ बीच बाजार मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार में एंट्री को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तीखे विवाद में बदल गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने गुस्से में आकर व्यापारी के साथ हाथापाई कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर बाजार के बीच हंगामा और मारपीट का दृश्य देखा जा सकता है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाजार के बीच हंगामा और धक्का-मुक्की साफ देखी जा सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंट्री शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद वर्दी की गर्मी के चलते तनाव पूर्ण हो गया ।घटना के बाद व्यापारी वर्ग में आक्रोश का माहौल है और कई लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, अब तक पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही
कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है , खासकर तब जब सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वालों पर ही इस तरह के आरोप लग रहे हों।

error: Content is protected !!