डेस्क खबरबिलासपुर

न्यायधानी  में बेलगाम अपराध: सड़कों पर खून, कानून व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल ? पुलिस चौकी तक दौड़े हमलावर ! देखिए EXCLUSIVE VIDEO



डेस्क खबर बिलासपुर ./ बिलासपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक में हुई निर्मम हत्या ने यह साफ कर दिया है कि अपराधियों में अब कानून का खौफ लगभग खत्म हो चुका है। बिलासपुर की सड़कों पर एक बार फिर कानून व्यवस्था की हकीकत खून से लिखी गई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक में मामूली विवाद ने ऐसी भयावह शक्ल ली कि एक युवक को बीच सड़क पर चापड़ से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया—और यह सब तब हुआ जब वह अपने छोटे भाई को बचाने पहुंचा था।


मिली जानकारी के अनुसार करीब 22 वर्षीय अभिषेक यादव सीपत के कालेज में पढ़ने वाला छात्र था, जिसने हिंसा रोकने की कोशिश की—उसी को बेरहमी से मार डाला गया। सवाल यह है कि क्या अब शहर में बीच-बचाव करना भी जान जोखिम में डालना है?
घटना यहीं नहीं थमी। हमलावर इतने बेखौफ थे कि वे घायल किशोर का पीछा करते हुए पुलिस चौकी तक पहुंच गए। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि कानून के डर के पूरी तरह खत्म हो जाने का संकेत है।
स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का साफ कहना है—अपराधी बेखौफ हैं और आम नागरिक असुरक्षित।
हालांकि पुलिस ने 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम
है—अगर कानून का डर होता, तो क्या यह वारदात होती?



लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह सोचने पर मजबूर कर रही हैं कि आखिर बिलासपुर में कानून व्यवस्था किस दिशा में जा रही है। क्या सख्त कार्रवाई सिर्फ घटनाओं के बाद ही होगी, या अपराध को रोकने के लिए भी कोई ठोस रणनीति बनेगी?


वही इस मामले का अपोलो अस्पताल के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। छात्र के दोस्त किसी तरह लहूलुहान गंभीर हालत में युवक को लेकर अपोलो अस्पताल पहुंचे , जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद युवकों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस के ऊपर समय पर नहीं पहुंचने के गंभीर आरोप भी लगाए जिसका वीडियो भी सूत्रों के हवाले से सामने आया है ।
हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी खुद तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचकर मौजूद युवकों से पूछताछ की और घटनास्थल के लिए टीम सहित रवाना हो गए।



फिलहाल युवकों ने हमला क्यों किया था इसके पीछे क्या वजह थी ! प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश या फिर कोई और वजह ?? इसका पता खबर लिखने तक पता नहीं चल पाया है । पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हमले के कारणों का सही पता चल पाएगा ।

error: Content is protected !!