कांकेर में नक्सली IED ब्लास्ट .. TI समेत 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ भीषण धमाका ! सुरक्षाबल हाई अलर्ट ,अतिरिक्त फोर्स की हुईं तैनाती ।


डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ कांकेर–नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जब DRGके जवान डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए IED में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में TI (थाना प्रभारी) समेत 4 जवान शहीद हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों का छिपाया हुआ डंप मिला था। उसे निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई जवान इसकी चपेट में आ गए।

शहीद होने वालों में इंस्पेक्टर (TI) सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले और एक अन्य जवान शामिल हैं। कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

विष्णु देव साय ने जवानों के सर्वोच्च बलिदान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। अधिकारियों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने तथा जवानों की सुरक्षा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 मार्च, 2026 को राज्य को हथियारबंद माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद यह पहली घटना है जिसमें नक्सली गतिविधियों से जुड़ा कोई धमाका हुआ है.