कोरबाडेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर लाया जा रहा था चोरी का कोयला ! पुलिस ने किया कोयला चोरी का भंडाफोड़: 6 आरोपी गिरफ्तार, 215 टन कोयला जब्त ! बिलासपुर के कोयला चोरों में मचा हड़कंप!!



डेस्क खबर बिलासपुर /कोरबा../ बिलासपुर जिले में चोरी का कोयला खपा कर कोयला चोर बड़ा मुनाफा कमा रहे है । इसी कडी जिले के दीपका खदान क्षेत्र में कोयला चोरी के एक बड़े संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 215 टन चोरी का कोयला, तीन ट्रेलर और एक पेलोडर मशीन जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना दीपका में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। चोरी का कोयला बिलासपुर में खपाने के लिए लाया जा रहा है पुलिस का दावा है कि पूछताछ के बाद जिन डिपो में कोयला भेजा जा रहा था जल्द ही उनका भी खुलासा किया जाएगा और इसके लिए एक टीम पड़ताल के लिए रवाना करने की भी तैयारी है ।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीपका खदान से अवैध रूप से कोयला निकालकर ओवरलोड ट्रेलरों के माध्यम से बिलासपुर की ओर भेजा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सिरकी मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध तीन ट्रेलरों को रोककर जांच की गई।जांच में पाया गया कि ट्रेलरों में बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में कोयला लोड था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालकों को हिरासत में लिया और पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने कोयला लोडिंग कराने वाले, ट्रांसपोर्टर और खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में रौनक गुप्ता, सरफराज खान उर्फ पम्मी, मुकेश चौधरी, सुजीत सिंह, मुबारक खान और अर्जुन बंसल शामिल हैं। ये आरोपी कोरबा के अलावा झारखंड, बिहार और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से कोयला चोरी कर उसे अवैध रूप से दूसरे जिलों में सप्लाई कर रहा था। मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!