डेस्क खबर

VIDEO –सार्वजनिक जगह पर जानी खान कर  अश्लील हरकत, महिला ने अश्लील हरकत की रिकॉर्ड , आरोपी गिरफ्तार !



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के बालोद से एक शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर बैठी महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामला बालोद नगर के जय स्तंभ चौक स्थित एक जूस कॉर्नर का है। बताया जा रहा है कि जानी खान नाम का व्यक्ति वहां आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करता था। 23 अप्रैल की शाम महिला अपने सहकर्मियों के साथ जूस पीने पहुंची थीं। इसी दौरान पास में बैठा 45 से 50 साल का व्यक्ति लगातार उनकी ओर गंदे इशारे करने लगा।महिला ने पहले इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब आरोपी की हरकतें 10 से 15 मिनट तक जारी रहीं, तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान रहीं।



वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाबिर खान उर्फ जानी, निवासी जवाहर पारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!