छत्तीसगढ़

अब बिल अनुमोदन पर किचकिच । सीएम ने पूछा बिल अध्ययन में और कितना लगेगा टाइम ? विपक्ष ने कहा-सीएम कर रहे हैं राजभवन का अपमान ।

बिलासपुर । बिल अनुमोदन में लेटलतीफी को लेकर सीएम के बयान पर नेताप्रतिपक्ष ने पलटवार किया है । नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अलग अलग विधेयकों के अनुमोदन को लेकर दिए सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि सीएम राजभवन का अपमान कर रहे हैं । सीएम मंडी बिल समेत कई अन्य बिल के अनुमोदन में लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़ा किए थे। सीएम ने कहा था कि मंडी बिल समेत कई विधेयकों को राजभवन ने रोक रखा है । सीएम ने कहा था कि राज्यपाल के समक्ष अनुमोदन के लिए कई विधेयकों को भेजा गया है । सीएम ने बिल के अनुमोदन में लेटलतीफी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बिल का अध्ययनकर अनुमोदन करने में और कितना समय लगेगा । सीएम ने कहा था कि राज्यपाल के पास बिल अध्ययन और अनुमोदन करने के लिए बिल को अनन्त समय के लिए रोककर रखने का अधिकार है । बिल पर असहमति की स्थिति में उसे लौटा दिया जाता है और सहमति होने पर उसका अनुमोदन कर दिया जाता है । नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सीएम के बयान को संवैधानिक संस्था को खंडित करने जैसा और अपमानजनक बताया है ।

error: Content is protected !!