जांजगीर-चांपाडेस्क खबर

सरकारी जमीन की अवैध बिक्री का आरोप, सरपंच और पति पर लगे गंभीर आरोप शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से की शिकायत, 2 लाख रुपये की अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप,,ऑडियो हुआ वायरल ।



डेस्क खबर ../जांजगीर-चांपा जिले के सरखों ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन की कथित अवैध बिक्री को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला



शिकायतकर्ता विजेंद्र साहू के अनुसार, ग्राम पंचायत सरखों की सरपंच प्रीति बल्लू राठौर ने अपने पति बलदेव राठौर के माध्यम से सरकारी जमीन का सौदा किया। आरोप है कि खसरा नंबर 423/2 और 424 में दर्ज लगभग 0.49 एकड़ शासकीय भूमि को ऋषि राठौर के जरिए शिक्षक कमलेश साहू को बेचा गया।

अवैध वसूली और धमकी का आरोप



ग्रामीणों का आरोप है कि इस जमीन सौदे के एवज में करीब 2 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रकम नहीं देने पर खरीददार को जमीन लेने से रोकने और धमकी देने की बात सामने आई है।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उनके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जो मामले को और गंभीर बनाती है।
प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
विजेंद्र साहू ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में सरपंच के खिलाफ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उनके पति, जो सीएसईबी मड़वा ताप विद्युत गृह में कार्यरत बताए जा रहे हैं, उनके खिलाफ भी अवैध वसूली को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जांच के बाद होगा खुलासा
फिलहाल प्रशासन ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



सरकारी जमीन से जुड़े इस विवाद ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।

error: Content is protected !!