डेस्क खबरबिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिखा आक्रामक अंदाज ,RSS,मोदी सरकार सहित कथावाचकों से पूछा सीधा सवाल गौभक्षको को मंत्री बनाकर कैसे कर रहे हिंदुत्व की राजनीति .??



डेस्क खबर बिलासपुर ../ अपने अल्प प्रवास के दौरान बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमत्री भूपेश बघेल का आक्रामक रूप देखने को मिला ,मीडिया से बातचीत में बघेल ने सबसे बड़ा जुबानी हमला करते हुए मोहन भागवत, मोदी सरकार और कथावाचकों को एक साथ घेरते हुए छत्तीसगढ़ में राजनैतिक तापमान बढ़ा दिया ।भूपेश बघेल ने सीधे-सीधे हिंदुत्व की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा और राजनीतिक दुकानदारी चल रही है,और मोदी सरकार गौभक्षकों को मंत्री बनाकर मत बांटो हिंदुत्व का प्रमाणपत्र जनता के सामने पेश कर रही है।इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री  बेहद आक्रामक और तल्ख तेवरों में नजरआये और RSS, मोदी सरकार और कथावाचकों पर जोरदार हमला बोला है। बघेल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को  को निशाने पर लेते हुए पूछा कि
मोहन भागवत हिंदू धर्म के सबसे बड़े ठेकेदार कैसे बन गए? क्या उन्होंने कभी संस्कृत का एक श्लोक बोला? क्या कभी धर्मशास्त्र पर चर्चा की? फिर अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा में सबसे ऊंची कुर्सी उन्हें कैसे मिल गई?”



पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा मंच से गाय, धर्म और सनातन की बात करती है, लेकिन बीजेपी राज में सत्ता में गौमांस खाने वालों को मंत्री बनाकर बैठाया जाता है।इस दौरान भूपेश ने कथावाचक रामभद्राचार्य को भी बीजेपी का एजेंट बताते हुए तीखे सवाल पूछे कि रामभद्राचार्य   पहले यह बताएं कि मोदी जी ने गौभक्षक किरन रिजूजू को मंत्रिमंडल में क्यों रखा? भूपेश बघेल ने गोवा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां खुलेआम बीफ बिकता है और कई मंत्री उसका समर्थन करते हैं, लेकिन तथाकथित धर्मरक्षक वहां चुप्पी साध लेते हैं।इस दौरान बघेल ने रामभद्राचार्य का चेला बताते हुए धीरेन्द्र शास्त्री पर भी तंज कसते हुए पूछा कि
रामभद्राचार्य अपने चेले धीरेन्द्र शास्त्री से पेट्रोल-डीजल के दाम कम कराने की पर्ची निकलवा लें। जनता महंगाई से परेशान है, उस पर भी कोई चमत्कार करवा दीजिए।



अपने बयान में भूपेश बघेल लगातार हमलावर नजर आए और उन्होंने साफ संकेत दिए कि आने वाले दिनों में कांग्रेस भाजपा की हिंदुत्व राजनीति को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी पारा चढ़ गया है और भाजपा खेमे में भी हलचल तेज हो गई है और भूपेश के बयान पर बीजेपी के पलटवार की भी छत्तीसगढ़ की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है ।

error: Content is protected !!