डेस्क खबर

हनुमान जयंती कार्यक्रम में बड़ा हादसा, करतब के दौरान महिला कलाकार आग की चपेट में, तीन झुलसे ,स्थानीय लोगों ने बचाई जान ! कैमरे में कैद हुआ आग का खौफनाक मंजर .!!



अजय राय की कलम से
डेस्क खबर ../ एसईसीएल क्लब एरिया में हनुमान जयंती के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में मां काली का रूप धारण कर एक महिला कलाकार आग के साथ करतब दिखा रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आग की लपटों में घिर गई।कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई ,जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि हजारों भक्त की मौजूदगी में मां काली बनी महिला अचानक आग की लपटों में घिर गई । देखते ही देखते मंच पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को बचाने के लिए दौड़े अन्य दो कलाकार भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर मौजूद दर्शकों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।


घटना में महिला कलाकार समेत तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस हादसे के बाद एक बार फिर धार्मिक आयोजन में इस तरह के हादसों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है इस हादसे ने कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!