बाणेश्वर कुंड में ‘लैला-मजनूं’ पर भीड़ का गुस्सा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल , भीड़ से बचाने युवती आई नजर .!!


डेस्क खबर ./ इंदौर के बाणेश्वर कुंड गार्डन में एक युवक-युवती के साथ हुई मारपीट का मामला इन दिनों चर्चा में है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि गार्डन में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्साई भीड़ ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसे बचाने आई युवती भी भीड़ के गुस्से का शिकार हो गई और उसे भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थल धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इस तरह की हरकतों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।