छत्तीसगढ़डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला , सिस्टम, सत्ता और सिंडिकेट पर उठे सवाल !  ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन में इस्तेमाल 16 वाहन जब्त ! भाटिया ,वेलकम डिस्टलरी के मालिकों ने तैयार किया हुआ था पूरा तंत्र .!!


डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 16 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई जांच एजेंसी द्वारा जुटाए गए डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर की गई है, जिससे पूरे नेटवर्क के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया है कि ये वाहन वेलकम डिस्टलरी, कोटा (बिलासपुर) और भाटिया वाइंस डिस्टलरी, सरगांव (मुंगेली) से जुड़े हुए हैं। दोनों ही डिस्टलरियों से 8-8 वाहनों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया है। इन वाहनों का उपयोग कथित तौर पर अवैध शराब, जिसे ‘पार्ट-बी’ कहा जाता है, के परिवहन के लिए किया जा रहा था। एजेंसी के मुताबिक, इन गाड़ियों के जरिए डिस्टलरियों से सीधे चयनित शासकीय शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाई जाती थी। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए डिस्टलरी मालिकों ने अपनी कंपनियों, कर्मचारियों और भरोसेमंद लोगों के नाम पर वाहन खरीदे थे, ताकि संदेह से बचा जा सके और नेटवर्क सुचारू रूप से चलता रहे। ACB-EOW की जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह एक संगठित और सुनियोजित तंत्र था, जिसमें कई स्तरों पर लोगों की भूमिका हो सकती है। फिलहाल एजेंसी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा, केडिया डिस्टलरी में भी इसी तरह निजी वाहनों के उपयोग के संबंध में जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!