

डेस्क खबर बिलासपुर../ मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक भाजपा नेत्री की दबंगई सामने आई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं। मिली जाजानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कारणों से पुलिस द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा था। इसी दौरान गौरी गुप्ता वहां पहुंचीं और पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाराज हो गईं। वीडियो में वे पुलिसकर्मियों से कहती सुनाई दे रही हैं कि “तुम्हारा एसपी भी मुझे इस तरह नहीं रोकता, यह हमारे सीएम हैं।”इस दौरान बीजेपी नेत्री अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई भी दे रही है ।
इस दौरान उन्होंने पुलिस को प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए नसीहत भी दी और खुद को वरिष्ठ नेता बताते हुए अंदर जाने की मांग करती रहीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी संयम बनाए रखते हुए उन्हें समझाने की कोशिश करते दिखे। और इसके बाद पुलिसकर्मियों को चिल्लाते हुए सर्किट हाउस के अंदर पहुंचने में कामयाब हो पाई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक और राजनैतिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। जबकि कुछ पोर्टलों में प्रकाशित खबर के अनुसार इस विवाद की सूचना बीजेपी आलाकमान तक भी पहुंच चुकीं है । वे भी बीजेपी के इस महिला नेत्री के शब्दों पर आपत्ति जताते हुए दबे स्वर में इस कृत्य और पावर का विरोध जता रहे है