

डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के प्रवास पर कोरबा जिले पहुंचे कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कोरबा जिले में चल रही हनुमान कथा के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि “यहां आसपास हालेलुयाह वाले सक्रिय है, उनकी ठाठरी भी मारी जाएगी।” उनके इस बयान ने माहौल को गर्मा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अब हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा और जो लोग पहले धर्मांतरण कर चुके हैं, उन्हें 1 अप्रैल तक “घर वापसी” का अवसर दिया जा रहा है। शास्त्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जड़ों की ओर लौटें और अपनी परंपराओं को अपनाएं।
कथा के दौरान उनका अलग अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने अंग्रेजी में “Welcome to stage, my dear” कहकर लोगों को संबोधित किया।गौरतलब है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों कोरबा जिले में हनुमान कथा कर रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनके बयानों को लेकर अब सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ने कोरबा की तारीफ करते हुए कहा कि यदि कोरबा का कोयला नहीं मिलता तो मध्यप्रदेश में बिजली नहीं मिलती और वे अंधेरे में रहते ।