डेस्क खबररायगढ़

ममता के मार्मिक पल , मरे बच्चे को सीने से लगाए घंटों भटकती रही लंगूर मां, भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल !!



डेस्क खबर ./ रायगढ़ से एक बेहद भावुक करने वाली मां की ममता की तस्वीर सामने आई है कैमरे में कैद इस मार्मिक नजारे में एक लंगूर मां अपने मृत बच्चे को गोद में लेकर घंटों तक भटकती रही। इस दृश्य को देखने वाले लोग भावुक हो गए, वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना बुधवार 25 मार्च शाम की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा स्थान फॉरेस्ट ऑफिस के पास स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म की दीवार का है। बताया जा रहा है कि लंगूर कभी दीवार पर बैठ जाती, तो कभी अपने बच्चे को सीने से लगाए इधर-उधर घूमने लगती। वह लगातार अपने बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं थी, मानो उसे जिंदा समझकर संभाल रही हो।ममता का यह दर्दनाक दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि बंदर के बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बच्चे की मौत के बाद मां का यह व्यवहार लोगों को भावुक कर गया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने जानवरों के भी गहरे भावनात्मक जुड़ाव को एक बार फिर उजागर कर दिया है। जिस तरह से लंगूर मां अपने बच्चे को सीने से लगाए रही, उसने यह साबित कर दिया कि ममता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है।वन विभाग के अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल, बच्चे की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।



वीडियो में मां की बेबसी और ममता साफ झलक रही है—वो अपने बच्चे को बार-बार सीने से लगाती, जैसे उसे फिर से जिंदा कर देना चाहती हो।
यह घटना न सिर्फ एक मां के असीम प्रेम को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि ममता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव के दिल में उतनी ही गहराई से बसती है।

error: Content is protected !!