बिलासपुर के कोटा स्थित रेस्टोरेंट में हो रही थी रिश्वत की डील, ACB ने 50 हजार रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार ,वन विभाग में मचा हड़कंप !


डेस्क खबर../ जंगल में जब्त वाहन को छोड़ने और जल्द चालान पेश करने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मुंगेली जिले के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। रिश्वतखोरी की पूरी डील कोटा थाना क्षेत्र में स्थित मित्र मिलन रेस्टोरेंट में तय की गई थी जहां acb की टीम ने धमक दी और रिश्वतखोर वन अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई ।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता को कुछ समय पहले जंगल क्षेत्र में चार पहिया वाहन से घूमते वक्त एयर गन के साथ फोटो और वीडियो के आधार पर पकड़ा गया था। इस मामले में वन विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। आरोप है कि इसी प्रकरण में राहत देने और जल्द चालान पेश करने के नाम पर दोनों अधिकारियों ने पीड़ित 5 लाख रु में सौदा तय किया था और पहली किश्त का 50 हजार लेने पहुंचे हुए थे ।पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई, जिसमें आरोपी अधिकारी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।
ACB की इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है और मामले की आगे जांच जारी है। अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि वन विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम में है और लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे है ।