कोरबाडेस्क खबर

किंग ऑफ गैंग’ ने खौफनाक वीडियो इंस्टाग्राम में किया अपलोड!! दिनदहाड़े चाकू लहराते बदमाशों का वीडियो हुआ वायरल ! कानून व्यवस्था पर सवाल !



डेस्क खबर / कोरबा जिले में असामाजिक तत्वों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है । शहर की सड़कों पर दिनदहाड़े बदमाश खुलेआम चाकू लहराते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये युवक बाइक में गैंग बनाकर घूम रहे थे और सड़कों पर हुड़दंग मचाते हुए लोगों में दहशत फैला रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर चाकू लहरा रहे हैं और अपनी बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज निकालकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘किंग ऑफ कोरबा’ के नाम से पोस्ट किया गया है, जिससे उनके हौसले और भी बुलंद नजर आ रहे हैं।



यह पूरा मामला कोरबा के सीतामणी इलाके का बताया जा रहा है, जहां इन बदमाशों की हरकतों से क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है । वीडियो में बेखौफ बदमाशों के स्टंट से पुलिस कार्यप्रलाणी पर भी सवाल खड़े हो रहे है लोगों का आरोप है कि जिले में पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है और असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है ताकि आम जनता को बदमाशों के खौफ से सुरक्षित रखा जा सके ।

error: Content is protected !!