थाने में ‘देवी अवतार’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी बने मूकदर्शक ! वाहन चेकिंग में पुलिस ने पकड़ा था महिला के पति को । देखिए हैरान करने वाला वीडियो थाने के अंदर से !!


डेस्क खबर./ थाना परिसर में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक महिला ने अचानक “आई माता रानी” कहकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने महिला के पति की मोटरसाइकिल जब्त कर थाने ले आई थी। पति की गाड़ी छुड़ाने के लिए महिला भी थाने पहुंची, लेकिन वहां जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। थाने के अंदर महिला अचानक खुद को देवी से ग्रसित बताने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने, चीखने और उछलने लगी। महिला के इस ‘रूद्र रूप’ को देखकर थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया और पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए मूकदर्शक बने रहे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार थाना परिसर से वायरल हो रहे वीडियो के बारे बताया जा रहा है कि महिला के इस व्यवहार के बाद पुलिस ने बिना चालान किए ही मोटरसाइकिल छोड़ दी। इतना ही नहीं, कुछ पुलिसकर्मियों ने ‘माता रानी’ के नाम पर महिला को रुपए भी चढ़ाए। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।