

डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले के मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी में इन दिनों वीबी जी राम जी योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है दरअसल रोज़गार गारंटी के तहत मजदूरों को रोजगार के नाम पर मशीनों का प्रयोग कर योजना पर पलीता लगाने का काम किया जा रहा है.. इतना ही नहीं ग्राम पंचायत के दूसरे वार्ड में जिस पैठी को कुछ साल खोदा गया था उसे मशीनों के जरिए राखड़ से पटने का काम किया जा रहा है.. मामले में सरपंच की दलील और भी ज्यादा दिलचस्प है, जिसे सुनकर साफ हो जाता है कि भ्रष्टाचार में सने होने के बाद भी खुद को पाक साफ साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना है.। वही क्षेत्र से आए वीडियो ने सरपंच के दावों की पोल खोलकर रख दी है वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि मजदूरों से काम करवाने की जगह बेहिचक ट्रैक्टरों और जेसीबी से काम करवाया जा रहा है ।
दरअसल ग्राम पंचायत गुड़ी में भाजपा समर्थित सरपंच दुर्गा द्वारा सिंधरी तालाब के बगल में स्थित पैठी में वीबी जी राम जी योजना के तहत गहरीकरण का काम कराया जा रहा है सुबह काम जल्द शुरू कर दिया जाता है और दोपहर से पहले काम को बंद कर दिया जाता है, नियमों के मुताबिक रोजगार गारंटी के तहत मजदूरों को रोजगार मुहैया कराकर कार्य कराना था लेकिन रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत सरपंच दुर्गा साहू द्वारा मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, पैठी में लगे ट्रैक्टर और जेसीबी इस बात की गवाही दे रहे है कि, योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, इस मुद्दे पर जब सरपंच दुर्गा साहू से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्य होने की जानकारी की बात कही लेकिन योजना के कार्य को मशीनों के जरिए होने की बात को सरासर सिरे खारिज करते हुए जानकारी न होने की बात कह दी, इतना ही नहीं सरपंच ने मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात भी की.है और ट्रैक्टर संचालकों पर मामला दर्ज करवाने की बात भी कही है ।


दूसरी ओर ग्राम पंचायत गुड़ी के छुईपारा में स्थित तालाब के बगल में बने पैठी को राखड से पाटने का काम भी जोरो शोरों से किया जा रहा है जब सरपंच दुर्गा साहू से इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि यह काम ग्राम पंचायत द्वारा 15 वित्त के मद से कराया जा रहा है, लेकिन जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले योजना के अंतर्गत ही इस पैठी के कोर को खनन करने का कार्य किया गया था, लेकिन अब उस पैठी का पानी मोटर के जरिए दूसरे खेत में डालकर उसे सुखाया जा रहा है, और दूसरी ओर से उसे राखड़ से पाटने का काम किया जा रहा है..जिसके कारण इलाके में पर्यावरण के साथ साथ पानी की समस्या सहित चारागाह की भी दिक्कतों का सामने आने वाले दिनों में ग्रामीणों को करना पड़ सकता है । अब देखना होगा कि इस वीडियो और खबर में संज्ञान लेकर कांग्रेसी विधायक और जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते है और मामले की जांच कर दोषियों पर क्या कार्यवाही करते है ।।



