मस्तूरी के गतौरा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में कई घायल. !! वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने किया अपराध दर्ज !!

डेस्क खबर बिलासपुर ../ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशु कारवानी अपने परिवार के साथ अपनी जमीन देखने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष पर मौके पर दीवार बनाकर घेराबंदी करने का आरोप लगा। जब आशु कारवानी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान पडोस के लोगो ने अचानक हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी । इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने अपने बेटे और नाती को मौके पर बुलाकर हमला कर दिया। इस दौरान हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की गई, जिससे आशु कारवानी के चेहरे, सीने और घुटने में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी सास भी हमले में घायल हो गईं। मामले की शिकायत मस्तूरी थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।