डेस्क खबर

खपरी बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा ,बटालियन के चार जवानों की मौत, हादसे का ख़ौफ़नाक मंजर आया सामने .!!

डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में  शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी बाईपास पर जगदलपुर बटालियन से लौट रही एक डिजायर कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते आसपास चीख पुकार मच गई और किसी तरह मृत और घायलों को गाड़ी से निकाला गया ।



प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक जवान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। सभी मृतक और घायल बटालियन के जवान बताए जा रहे हैं


.इसमे सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 201 के एक एसआई, एक हेड कॉन्स्टेबल एक कांस्टेबल और एक सिविलियन की दर्दनाक मौत हो गई, एक कांस्टेबल घायल है जिसे रायपुर रेफर किया गया है।
ये सभी छुट्टी लेकर जगदलपुर कैम्प से टैक्सी लेकर माना एयरपोर्ट के लिए निकले थे, जहाँ से उन्हें अपने अपने घर जाना था, बताया जा रहा है कि, खपरी मोड़ के पास कार चालक को झपकी आई और वो खड़े ट्रक से जा टकराई,।



इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए, मृतकों के शव भी क्षत विक्षत हो गए थे, मृतकों के शवों को अब पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह राज्यो में भेजा जाएगा।घटना की खबर मिलने के बाद सीआरपीएफ के डीआईजी, धमतरी एसपी , धमतरी कलेक्टर महापौर भी जिला अस्पताल पहुँचे और व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।



बिहार निवासी …कॉन्स्टेबल अभिमान राय, घायल है।

मृतक मुकेश कुमार हवलदार, झारखंड के है।

मृतक हीरालाल नागर.. कार चालक सिविलियन , रीवा मध्यप्रदेश के है।

मृतक उमेद सिंह ..एसआई, झुंझनु राजस्थान के है।

मृतक राजकुमार गोंड, कॉन्सटेबल बलिया यूपी के है
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाया गया।  फिलहाल पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।

error: Content is protected !!