डेस्क खबरबिलासपुर

वेलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन,प्रेमी जोड़े का पुतला दहन ! पूर्व मंत्री ने मोहब्बत करने वाले युवाओं को दी बधाई कहा मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए हम राहुल गांधी के साथ ..!



डेस्क खबर ./ बिलासपुर में वेलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने देवकीनंदन चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए प्रेमी जोड़े का  पुतला दहन कर पश्चिमी संस्कृति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति के विपरीत है और इसे बढ़ावा देना परंपराओं के खिलाफ है। पुतला दहन के समय पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपनाने की अपील की।



वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस प्रकार के विरोध की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से भय या दहशत का माहौल बनाना उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने “नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान” खोलने की बात कही थी।



अमरजीत भगत ने युवा प्रेमी जोड़ों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। शहर में वेलेंटाइन डे को लेकर विरोध और समर्थन के स्वर एक साथ देखने को मिले।

error: Content is protected !!