नगरपालिका की बड़ी लापरवाही उजागर , टूटे स्लैब से नाले में गिरी महिला.!! CCTV फुटेज हुआ वायरल , वीडियो देख आप भी हो जाएगे हैरान !!

डेस्क खबर ../ महासमुंद जिले में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नगरपालिका प्रशासन की गंभीर लापरवाही साफ नजर आती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला तालाब में स्नान कर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में नाले के ऊपर लगा आरसीसी स्लैब टूटा हुआ होने के कारण वह सीधे नाले में गिर जाती है। यह पूरी घटना सामने स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हादसे में महिला की जान बाल बाल बच गई लेकिन अचानक हुए हादसे के बाद आये वीडियो को देखने के बाद भी लोग हैरान है ।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर महिला को नाले से बाहर निकाला और 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय हसीना बेगम के रूप में हुई है, जो अक्सर महामाया तालाब में स्नान करने आती थी। एक फरवरी को स्नान के बाद लौटते समय उसका पैर टूटे स्लैब पर पड़ा और वह करीब 6 फुट गहरे नाले में गिर गई, जिससे उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि स्वामी चौक से महामाया तालाब और मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाले को ढकने के लिए लगाए गए स्लैब पिछले एक से डेढ़ साल से कई जगहों पर टूटे हुए हैं। इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बाद पूर्व पार्षदों और विपक्षी नेताओं ने नगरपालिका पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं, वहीं नगरपालिका अध्यक्ष ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।