गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली छात्रों का अश्लील गाने पर डांस, अश्लील गाने में थिरकने का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल,!!


डेस्क खबर बलरामपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित एक स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में स्कूली छात्र–छात्राओं को कथित तौर पर अश्लील गाने पर नृत्य करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो पीएम श्री सेजस हिंदी–इंग्लिश मीडियम स्कूल का बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है । इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जिम्मेदार शिक्षक, स्कूल प्रशासन और आयोजक क्या कर रहे थे। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर डंकाराम पोर्टल किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या स्कूल प्रशासन पर कोई कार्रवाई की जाती है, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय आयोजनों की गरिमा बनी रहे और बच्चों को सही संस्कार मिल सकें।