बिलासपुर चौक में दिखा हिट एंड रन का कहर, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचला ! सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर !!


डेस्क खबर./ बिलासपुर चौक में एक दर्दनाक हिट एंड रन का खौफनाकत मंजर सामने आया है। जहां तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई मामला मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर चौक का है जहां तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह सड़क हादसा देर रात का बताया जा रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर दो युवक सवार थे और वे बिलासपुर चौक की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक हाईवा की चपेट में आ गया और उसे कुचलते हुए वाहन आगे निकल गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद हाईवा चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है । वही इस हादसे के बाद से परिवार में मातम मचा हुआ है ।