छत्तीसगढ़

सर्वे पर सियासत..! नेताप्रतिपक्ष ने सीएम पर कसा तंज…

बिलासपुर । आइएनएस-सी वोटर द्वारा जारी देश के मुख्यमंत्रियों के सर्वे रिपोर्ट पर अब सियासत शुरू हो गई है । सी वोटर ने पूरे देश में भूपेश बघेल को सबसे बेहतर प्रदर्शन करनेवाले मुख्यमंत्रियों में नम्बर वन माना है ।
नेता प्रतिपक्ष ने इस सर्वे रिपोर्ट पर करारा तंज कसा है । नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश सरकार के अंदर अंतर्कलह मचा हुआ है और अभी भी ढ़ाई ढ़ाई साल का मामला गर्म है,ऐसे में यह सर्वे सन्देह को जन्म देता है । यह सर्वे वास्तविकता से दूर है और प्रायोजित प्रतीत होता है । आपको जानकारी दें कि सर्वे में प्रमुख रूप से निर्णय लेने की क्षमता,काम करने की शैली और कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को आधार बनाया गया है ।

error: Content is protected !!