बिजली बंद कर क्लासरूम में अश्लील भोजपुरी गाने पर छात्रों का डांस.! छात्रों का विवादित वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप.!!


डेस्क खबर ../ बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित बसंतपुर हाईस्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र स्कूल के टेलिकॉम लैब में अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों ने स्वयं वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि 11 वी के छात्रों ने लैब की लाइट बंद कर टीवी पर भोजपुरी गाना लुलिया मांगेले की धुन पर जमकर अश्लील डांस कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वीडियो में विद्यालय परिसर और क्लास रूम साफ साफ देखा जा सकता है । वीडियो 9 दिसंबर का बताया जा रहा है ।
वीडियो सामने आने के बाद से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद घटना ने स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय अभिभावकों में नाराजगी है और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर आलोचना हो रही है। मामले को लेकर स्कूल प्रशासन ने जांच शुरू करने की बात कही है। फिलहाल पूरे मामले में छात्रों से पूछताछ कर कार्यवाही की तैयारी के शिक्षा विभाग जुट गया है ।