डेस्क खबर

VIDEO– प्रधानमंत्री की जल मिशन योजना में भ्रष्टाचार ,पीएचई विभाग में कमीशनखोरी का आरोप ! एसडीओ एम. ए. खान का पैसे लेते हुए ठेकेदार ने किया स्टिंग ऑपरेशन ..!



डेस्क खबर । जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग में कथित कमीशनखोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि बिना कमीशन दिए विभाग में बिल पास नहीं किए जाते। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाटन पीएचई एसडीओ के कमरे में पैसे लेन-देन का दृश्य कैद होने का दावा किया जा रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस कमीशनखोरी का सच सामने लाने के लिए ठेकेदार ने स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो भी वायरल किया है । बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में करीब 11 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। एक ठेकेदार ने कथित रूप से कमीशनखोरी से परेशान होकर वीडियो बनाया, जिसमें पाटन एसडीओ एम. ए. खान को कमरे में पैसे लेते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। ठेकेदार का आरोप है कि स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि यदि जल जीवन मिशन में काम करना है तो कमीशन देना ही होगा।



मामले के सामने आने के बाद विभाग के कार्यपालन अभियंता उत्कर्ष पांडे ने जांच कराए जाने की बात कही है। हालांकि अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच निष्पक्ष होगी और क्या इस कथित कमीशनखोरी पर वास्तव में रोक लग पाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। अब सभी की निगाहें जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

error: Content is protected !!