छत्तीसगढ़

कोरोनकाल में सबको एक होकर काम करने की जरूरत-ओवेशन के दौरान सीजे ए के गोस्वामी ने कहा ।

छत्तीसगढ़ के नए चीफ़ जस्टिस ए के गोस्वामी के स्वागत में आज भव्य ओवेशन का आयोजन हुआ । ओवेशन कोर्ट नम्बर वन में आयोजित हुआ । ओवेशन के दौरान चीफ़ जस्टिस ने कोरोना काल में सबके सहयोग से आगे बढ़ने की बात कही । नए सीजे ने सबको एक होकर काम करने की जरूरत की बात कही। ओवेशन के दौरान नए सीजे ने छत्तीसगढ़ में हुए स्वागत से अभिभूत होने की बात कही। आपको जानकारी दें कि हाईकोर्ट में आज से ही नए रोस्टर के तहत सुनवाई शुरू हो गई है । आज से 3 डीबी,10 सिंगल बेंच में सुनवाई होगी ।
छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं । वो कानून में जौहर दिखाने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हाईकोर्ट की इनहाउस पत्रिका का भी सम्पादन किया है। जस्टिस गोस्वामी ने क्रिकेट के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए असम की रणजी टीम में जगह बनाई थी और असम क्रिकेट टीम की तरफ से रणजी खेला था। जस्टिस गोस्वामी को वर्ष 2011 में गुवाहाटी हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया । वो 2012 में स्थाई जज बनाए गए । अक्टूबर 2019 में जस्टिस गोस्वामी को सिक्किम हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद दिसंबर 2020 में उनका ट्रांसफर आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर किया गया।

error: Content is protected !!