डेस्क खबर

खदान का जोरदार विरोध ,जनसुनवाई में गूंजी जल–जंगल–जमीन बचाने की आवाज.! ग्रामीण ने कहा खदान खुली तो मैं बनूंगा मैनपाट का हिड़मा ।



डेस्क खबर ../ अंबिकापुर के मैनपाट के कमलेश्वरपुर में प्रस्तावित मां कुदरगढ़ी स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बॉक्साइट खदान को लेकर बुधवार को पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई स्थल पर इलाके के ग्रामीणों ने खदान खुलने का भारी विरोध किया । जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़ ने जमकर विरोध किया । एक युवक ने तीखा विरोध करते हुए कहा — “खदान खुलने के नाम पर यहां कोई घुस नहीं पाएगा। अगर जल–जंगल–जमीन बचाने के लिए हिड़मा भी बनना पड़े तो हम तैयार हैं। बस्तर का नहीं, मैनपाट का हिड़मा बनेंगे। हमारी भूमि लूटने देंगे नहीं। हम खदान के खिलाफ हर मोर्चे पर डटकर लड़ेंगे।”



ग्रामीणों का कहना है कि मैनपाट को पर्यावरण, जल स्रोत, जंगल और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां खदान खुलने से पूरे क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और लोगों के जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा जाएगा। जनसुनवाई के दौरान कई लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रतिनिधियों के सामने नाराज़गी जताई। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर मैनपाट में खदान नहीं खुलने दी जाएगी और अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। प्रशासन फिलहाल जनविरोध को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

error: Content is protected !!