डेस्क खबर

कांग्रेसी नेता दिलीप धर पर हमले के मामले में पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार.! हमले का खौफनाक मंजर आया था सामने ..!!



डेस्क खबर सूरजपुर। जिले के सोनवाही स्थित सेमरा बांध के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई मारपीट की बहुचर्चित घटना में लटोरी चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है, जिसमें कांग्रेस नेता दिलीप धर और उनके समर्थकों पर हमला किया गया था। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते जमकर सिर फुटौव्वल शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन के समय किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई थी, जो बाद में हिंसक रूप धारण कर गई। वही इस मामले में कांग्रेसी नेता अपने समर्थक के साथ थाने पहुंच गए थे जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था ।


मामले की गंभीरता को देखते हुए लटोरी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।


वहीं, कांग्रेस नेता दिलीप धर ने आरोप लगाया कि यह हमला राजनीतिक रंजिश का नतीजा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!