डेस्क खबर

भीषण सड़क हादसे का खौफनाक मंजर , तेज रफ्तार ईको वेन ने रौंदे राहगीर, एक की मौत, पांच घायल..दहला देने वाला वीडियो हुआ कैमरे में कैद !!



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। धमतरी और भटगांव के बीच तेज रफ्तार ईको वेन चालक ने सड़क पर चल रहे बाइक सवारों और राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि चालक ने कई लोगों को ठोकर मारने के बाद सड़क पर घसीटते और रौंदते हुए आगे निकल गया। इस खौफनाक मंजर का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है किस तरह वेन चालक ने एक युवक को कुचलकर भागने की कोशिश की इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने वेन को रोकने की कोशिश की और उसका पीछा भी किया। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चालक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह घसीटते हुए रौंद दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित वेन सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी।



घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी ईको वेन चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। इस हृदयविदारक हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश है ।

error: Content is protected !!