सद्दाम ने अपने साथी के साथ मिलकर किया आदिवासी युवक का अपरहण ,मांगे फिरौती में 3 लाख .! पुलिस ने उत्तरप्रदेश से दो आरोपियों को दबोचा, अपहृत युवक सुरक्षित बरामद…


राकेश कन्नौजिया की कलम से
डेस्क खबर ./ बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब सामने आया जब अपहरणकर्ताओं ने प्रेमनगर मोड़ से विजय लाल मरकाम को निजी वाहन में बैठाकर उत्तर प्रदेश के बीजपुर ले जाया। वहां से आरोपियों ने विजय लाल मरकाम के भाई को फोन कर तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के रहने वाले सद्दाम अंसारी ने अपने साथी रोहित चौरसिया के साथ मिलकर आदिवासी युवक को अपनी स्विफ्ट गाड़ी में लकड़ी दिखाने के बहाने बैठाया और युवक का अपरहण कर उसे यूपी ले गए इस दौरान आरोपियों ने युवक पर लकड़ी तस्करी की मुखबिरी करने का भी आरोप लगाते हुए उसे हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए फोन के माध्यम से युवक के भाई से छोड़ने के एवज में ३ लाख रु की फिरौती की मांग की थी ।

घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया। टीम ने बीजपुर में दबिश देकर विजय लाल मरकाम को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन भी जब्त किया गया।
एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की तत्परता और समन्वित कार्रवाई के चलते अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है, जिससे इलाके में राहत और सुरक्षा के प्रति जनता के मन में पुलिस के लिए विश्वाश बढ़ाया है ।