

डेस्क खबर ../ राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में शनिवार देर रात नशे में धुत दो युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोपी युवतियों किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण पर आरोप है कि उन्होंने नशे की हालत में घर और गाड़ियों में तोड़फोड़ की, साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि युवतियों ने राजेश सिंह के सिर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके चेहरे पर चाकू से वार किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी सामने आया है कि घटना से पहले राजेश सिंह और महिलाओं के बीच गाली-गलौज हुई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी महिलाएं अक्सर सोसाइटी परिसर में युवकों के साथ नशा करती थीं, जिससे पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, महिलाओं की शिकायत पर राजेश सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

