डेस्क खबर

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने , विधवा महिला के परिजनों ने की नेताजी की पिटाई …..कांग्रेस ने किया पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित



डेस्क खबर ../ कबीरधाम जिले से एक विवादास्पद मामला सामने आया है, जहां लोहारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल पर एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का आरोप लगा है। यह घटना लोहारा के पटेल मोहल्ले की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बारे में विधवा महिला के परिजनों को पता चला तो उन्होंने नेताजी को रंगे हाथों पकड़ लिया ।


घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रामचरण पटेल की कथित रूप से महिला के परिजनों द्वारा पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, महिला के परिजनों ने रामचरण पटेल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे मामले को लेकर अभी तक स्थानीय थाने में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामचरण पटेल को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के नेता के इस कृत्य से पार्टी की छबि भी धूमिल हो रही है ।

error: Content is protected !!