शराबी सरपंच का सड़क पर उत्पात ,पुलिस जवान से झड़प में मोबाइल तोड़ा..!
कमल फूल छाप गाड़ी बीच सड़क खड़ी करने मे पुलिस से हुआ विवाद..!


डेस्क खबर./ जशपुर ज़िले के कुनकुरी बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार रात एक शराबी सरपंच के हंगामे का वीडियो सामने आया है, जिसमे कमल का फूल छाप गाड़ी बीच सड़क मे खड़े कर नशे मे धुत्त सरपंच ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि सरपंच अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर यातायात में बाधा डाल रहा था। जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे गाड़ी हटाने को कहा, तो वह आग-बबूला हो गया। ट्राफिक जवान के घटना की पूरी रिकार्डिंग भी अपने मोबाइल मे की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरपंच नशे में धुत था और उसके साथ उसका एक दोस्त भी मौजूद था, जो स्वयं नशे की हालत में था। दोनों ने मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इस दौरान सरपंच ने एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन छीनकर ज़मीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी सरपंच समेत उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।