छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, नक्सलियों के ठिकानो पहाड़ी पर जवानो ने किया कब्जा…करेगुट्टा में तिरंगा फहराया , वीडियो आया सामने..!


डेस्क खबर../ देश की निगाहें जहां सीमा पर पाकिस्तान की ओर थीं, वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चल रहा है। करेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों ने कब्जा कर लिया है। इस ऑपरेशन में 500 से ज्यादा कमांडो को हेलिकॉप्टर के जरिए पहाड़ी की चोटी पर उतारा गया। ऑपरेशन का आज 9वां दिन है। भीषण गर्मी के बीच तापमान 40 डिग्री से ऊपर है और नीचे अस्थायी कैंप बनाए गए हैं।
तीन प्रमुख पहाड़ियों में से दो—धोबे पहाड़ और नीलम सराई—पर जवानों का कब्जा हो चुका है। अब अगला टारगेट कररेगुट्टा की पहाड़ी है, जहां देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बल लगातार इलाके की घेराबंदी कर रहे हैं।
इस बीच करेगुट्टा की चोटी से वायरल हो रहे वीडियो में जवानों को ढलती शाम के सुंदर नजारे मोबाइल में कैद करते देखा जा सकता है। ऑपरेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है और नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ते इस कदम को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।