डेस्क खबर

तीन तलाक का आरोपी मोहम्मद रईस भोपाल से हुआ गिरफ्तार ..!
पत्नी को तीन बार तलाक़ बोल दूसरी से किया था निकाह.. ।

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर./ दुर्ग ज़िले में दर्ज हुए तीन तलाक के पहले प्रकरण में पीड़िता पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी मोहम्मद रईस को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मुस्लिम विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा। पीड़िता रेशमा फातिमा ने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2023 को कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के समय रेशमा की मां ने दूल्हे को 1,07,786 रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान सलामी के रूप में भेंट किए थे।

निकाह के बाद रेशमा अपने पति के साथ नागपुर से कसारीडीह आकर रहने लगी थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही मोहम्मद रईस का व्यवहार बदल गया। दंपति के बीच आए दिन झगड़े होने लगे और रेशमा को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब 18 दिसम्बर 2024 को मोहम्मद रईस ने बिना किसी ठोस कारण के रेशमा को तीन तलाक दे दिया। इसके कुछ समय बाद उसने दूसरी लड़की से विवाह भी कर लिया।


तीन तलाक जैसी गंभीर घटना के बाद रेशमा फातिमा ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई की और अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

error: Content is protected !!