जमीन नामांतरण पर राज्य सरकार का ऐतिहासिक फैसला – अब रजिस्ट्रेशन के साथ ही होगा नामांतरण… राज्य सरकार ने तहसीलदारो की शक्तियां की समाप्त..!


डेस्क खबर../ लगातर राजस्व मामलों मे नामतरंण के बदले एवज मे पैसा मांगने और लाखों पेंडिंग मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने जमीन नामांतरण प्रक्रिया को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब किसी भी जमीन की रजिस्ट्री होते ही उस जमीन का नामांतरण खुद-ब-खुद खरीदार के नाम पर हो जाएगा। इसके लिए अलग से तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सरकार ने इस फैसले के तहत तहसीलदारों की नामांतरण से जुड़ी शक्तियां वापस ले ली हैं। अब रजिस्ट्रार और सब-रजिस्टार को ही यह अधिकार दे दिया गया है कि वे रजिस्ट्री के साथ ही तुरंत नामांतरण भी कर सकें। इस निर्णय से न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। जमीन खरीदने के बाद महीनों तक नामांतरण के लिए अब ना तो जनता को भटकना पडेगा और ना ही नामतरंण के लिए पैसे देने होंगे राज्य सरकार का यह कदम जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।