VIDEO – कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने गोली मारकर की खुदखुशी, सर्विस रिवाल्वर से तीन राऊंड हुई फायरिंग..!
प्रतिष्ठित चैनल के पत्रकार को जान से मारने की विधायक दे चुके है धमकी..?


डेस्क खबर../ भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव के पीएसओ डीगेश्वर गागड़ा ने अपने निवास में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना विधायक निवास के सामने हुई, जहां गागड़ा ने तीन राउंड फायरिंग की और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, की किन कारणों से जवान ने ऐसा कदम क्यो उठाया, फिलहाल पुलिस उनके सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गागड़ा की आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और विधायक के निवास के पास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
इंद्र कुमार साव छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक हैं। और इन पर एक प्रतिष्ठित चैनल के सीनियर पत्रकार ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित शिकायत दी थी।
