छत्तीसगढ़डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री साय के बयान से बीजेपी मे हलचल ..!
किसे मिलेगी जगह, किसकी होगी छुट्टी बना हुआ सस्पेंस.?
मोदी के साथ आई तस्वीरों से दावेदारों मे बढ़ी  टेंशन..!



छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीते कई दिनों से सत्तारूढ़ दल के संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर अटकलों का दौर जारी है, लेकिन हर बार की तरह देर शाम तक यह चर्चा ठंडी पड़ जाती थी। मगर इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ताज़ा बयान ने इन अटकलों को एक बार फिर हवा दे दी है। सब अटकलो के बीच इस बयान से साफ हो गया है की अगले 48 घंटो मे नये मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।



मुख्यमंत्री साय ने साफ तौर पर कहा है कि “कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है”। उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है। अब तक केवल अटकलों और अज्ञात सूत्रों के हवाले से बात हो रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के आधिकारिक बयान के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा देर रात या कल तक हो सकती है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल गठन को लेकर कई दौर की चर्चाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक केवल कुछ ही मंत्री शपथ ले पाए हैं। बीजेपी की सरकार बनने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यह सवाल बना हुआ था कि बाकी मंत्रियों की घोषणा कब होगी।सूत्रों के अनुसार दिल्ली और रायपुर के बीच लगातार मंत्रणा हो रही है और संभावित नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मंत्रिमंडल की सूची सार्वजनिक की जाएगी और नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल पूरे राज्य की नजरें इस राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

वही सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर प्रवास के दौरान रायपुर मे मोदी के स्वागत के दौरान दो बीजेपी नेताओ की आई तस्वीरों ने मंत्री पद के दावेदारों को असमंजस मे डाल दिया है, कयास यह भी लगाए जा रहे है की विष्णु मंत्रिमंडल मे दो चेहरों को बदला भी जा सकता है। वही तरफ कई मीडिया भी दावा कर रहे है पुराने में अमर अग्रवाल का नाम पहले से मंत्रिमंडल मे  तय है। नए में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा का नाम लिया जा रहा है। हालांकि, रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत के साथ अजय चंद्राकार के भी नाम मंत्री पद के दावेदार के रूप मे उभर कर सामने आ रहे है। अब देखना होगा की बीजेपी किसको मौका देती है या फिर चौकाने वाले नामो को विष्णु केबिनेट मे जगह मिलती है..

error: Content is protected !!