डेस्क खबरदेश

मैदान में कचरा फेंकने पर युवती को पड़ा महंगा  , नगर निगम ने  लगाया 22 हजार का जुर्माना , कार से उतरकर कचरा फेंकने का सीसीटीवी वीडियो हुआ था वायरल..!



डेस्क खबर./ देश के सबसे स्वच्छ शहर मे इंदौर का नाम सबसे उपर क्यो शुमार है इसकी एक वानगी  देखने को मिली जहाँ सफाई को लेकर सख्ती दिखाने वाले निगम प्रशासन ने एक वायरल वीडियो के आधार पर खुले मे कचरा फेकने पर 22 हजार जुर्माने लगाया  है। महालक्ष्मी नगर में एक युवती को कॉलोनी के मैदान में कार से कचरा फेंकना भारी पड़ गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ और स्थानीय निवासी की शिकायत पर नगर निगम ने 22 हजार रुपये का चालान थमा दिया।


घटना में युवती कार की डिक्की खोलकर खुले मैदान में कचरा फेंकती नजर आई। इलाके के एक जागरूक निवासी ने सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर निकाला और फेंके गए कचरे से युवती का नाम और पता भी तलाश लिया। जांच में सामने आया कि युवती किराए पर महालक्ष्मी नगर में रहती है और इंदौर में नौकरी कर रही है।
नगर निगम के अधिकारियों ने कार मालिक और बिल के पते के आधार पर मकान मालिक से संपर्क किया और कार्रवाई करते हुए चालान जारी कर दिया। निगम ने जागरूक रहवासी की सराहना की है, जिसकी सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी।यह घटना फिर साबित करती है कि स्वच्छता को लेकर इंदौर कोई समझौता नहीं करता और शायद यही कारण स्वच्छता के मामले मे देश मे एक नम्बर रैंक मे काबिज है।

error: Content is protected !!