डेस्क खबर

किसान के खेत से तेंदुए का लाइव वीडियो… बछड़े का किया शिकार ..वन विभाग के कर्मचारी विवाह कार्यकर्म मे व्यस्त…



डेस्क खबर : मांगोद-मनावर हाईवे से सटे अमझेरा के किसान राहुल परिहार के खेत में खूंखार तेंदुए का मूवमेंट दूसरे दिन भी बना रहा। जहां तेंदुए ने गाय के बछड़े का शिकार किया था, वहां पर दूसरी बार पहुंचा। लापरवाह वन विभाग भी सूचना के 24 घंटे बाद मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। बीती रात भी तेंदुआ फिर से उसी स्थान पर पहुंचा। जो मृत बछड़े को घीसटता हुआ ले गया। इसकी भनक लगने पर किसानों ने टॉर्च दिखाई, इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।


दरअसल, वन विभाग को घटना की सूचना देने के बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते किसान अपने मवेशियों की सुरक्षा खुद करने में लगे है। सोमवार रात 11 बजे किसान राहुल परिहार के खेत से खुखार तेंदुए का लाइव वीडियो भी सामने आया है। किसान परिहार और उनके साथी अपनी जान जोखिम में डालकर तेंदुए को अपने खेत से भगाने की कोशिश कर रहे है। किसान के मुताबिक तेंदुआ मृत बछड़े काे घसीटते हुए ले जा रहा था, खेत पर अन्य मवेशी भी मौजूद हैं। जिसके चलते हम खेत के कमरे पर सुरक्षा कर रहे थे। तेंदुए की जैसे ही आवाज सुनाई दी तो हमने टाॅर्च दिखाई। इससे तेंदुआ वहां से भागकर फसल में छुप गया। हमने शोर मचाया व लगातार रोशनी की तो वह कुछ देर बाद फसल से निकलर जंगल की तरफ भाग गया। परिहार ने बताया अगर हम बड़ी संख्या में नहीं होते तो निश्चित ही वह अन्य मवेशियों का शिकार कर बड़ी घटना भी कर सकता था। जब वह जंगल में भाग गया तब राहत की सांस ली। यह घटना क्रम करीब 30 मिनट तक चला।

अफसरों का तर्क- हम विवाह उत्सव में है
रविवार रात 12 बजे किसान राहुल के खेत पर गाय के बछड़े का तेंदुए ने शिकार किया था। जिसका शव  24 घंटे से उसी स्थान पर पड़ा था। किसान परिहार ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर देर शाम तक भी आने का निवेदन किया था, लेकिन विभाग के अफसरों ने विवाह उत्सव होने का कारण बताकर कह दिया पोस्टमार्टम आज नहीं हो पाएगा। बछड़े का शव उसी स्थान पर रहने दो, हम कल देख लेगे। जिसके चलते बछड़े का शरीर का सेवन करने के लिए खूंखार तेंदुआ उसी स्थान पर लौटकर आया। ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। वहीं विभाग के इस रवैया से आक्रोश बढ़ रहा है। इस मामले में डीएफओ अशोक सोलंकी का कहना है कि वीडियो मुझे प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही टीम मौके पर भेज रहा हूं। जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!