डेस्क खबर

चिकन, अंडा खाने वाले हो जाए सावधान, छत्तीसगढ़ मे बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, प्रशासन हुआ हाई अलर्ट..!



डेस्क खबर…/ यदि आप भी चिकन अंडा और बटेर खाने के शौकीन है तो यह खबर आपसे जुड़ी हुई है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। मुर्गियों मे इस वायरल की पुष्टि के प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है।  बैकुंठपुर के प्रेमाबाग स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। सेम्पल की जांच मे भोपाल स्थित NIHSD की रिपोर्ट में यह ख़ुलासा हुआ है।  कलेक्टर कैंप ऑफिस में आपात बैठक, कलेक्टर, एसपी, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, सीएमओ सहित वेटरिनरी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने सूर्योदय से पहले संक्रमित पक्षियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने के निर्देश जारी करते हुए भारत सरकार के प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करने के आदेश भी जारी किये है।
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 1 किमी क्षेत्र इंफेक्टेड जोन, 10 किमी सर्विलांस जोन घोषित, मुर्गियों को बाहर न छोड़ने की अपील भी प्रशासन द्वारा की गई है और खतरे को देखते हुए मुर्गी, अंडे और मुर्गी आहार की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा कर जनता से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
त्वरित कार्यवाही के लिए 5 रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन भी किया है और गठित स्वास्थ्य विभाग की 5 टीमें डोर-टू-डोर सर्वे में जुटीं हुई है
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया गया और ,किसी भी जानकारी के लिए टोल नंबर भी जारी किया गया है ।  कोरिया जिले के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रात भर चला चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट करने का अभियान चलाया गया  कुक्कुट पालन केंद्र में 19095 हजार अंडे, 9998 चूजे 2487 एडल्ट मुर्गी बटेर 2448 को  अधिकारियों की निगरानी मे रात भर में नष्ट किया गया इस खतरे के मद्देनजर रात भर अधिकारी कर्मचारी जमे रहे है और सभी मुर्गी अंडो को पूरी तरह ख्तम करने के बाद   केंद्र को सेनेटाइज किया गया है।

error: Content is protected !!