डेस्क खबरदेश

हादसा – आईपीएस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत,  महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद लौट रहे थे वापस… इनोवा गाड़ी की बस से हुई जोरदार टक्कर..!



डेस्क खबर./ मुंबई में डीसीपी के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। 2011 बैच के प्रमोटी  आईपीएस ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे। वहां से अपने एक रिश्तेदार के साथ श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने गए। वापसी के वक्त उनकी इनोवा सामने से आ रही बस से जा भिड़ी। हादसे में आईपीएस और उनके रिश्तेदार दोनों की मौत हो गई। आईपीएस की मौत को मुंबई पुलिस ने भारी क्षति बताते हुए संवेदनाएं प्रकट की है।

Karnul कर्नूल। महाराष्ट्र कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पठारे का सड़क हादसे में निधन हो गया। वे हैदराबाद ट्रेनिंग के लिए गए थे। वहीं से वह श्री शैलम ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गए। वापसी में उनकी इनोवा गाड़ी बस से टकरा गई। हादसे में सुधाकर पठारे और उनके रिश्तेदार की मौत हो गई।  मुंबई पुलिस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
महाराष्ट्र कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पराठे मुंबई में डीसीपी के पद पर पदस्थ थे। वे मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी थे। डीएसपी के पद पर पुलिस में भर्ती होने वाले सुधाकर पराठे को आईपीएस अवार्ड हुआ था। वे हैदराबाद पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए गए हुए थे। वहां से वह इनोवा गाड़ी क्रमांक ts 09 ap, डी 1166 में अपने रिश्तेदार भागवत  खोड़के के साथ श्री शैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने गए हुए थे। वहां से वापसी के वक्त घाट क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी गाड़ी पिकेट डिपो की एक आरटीसी बस से जा टकराई। यह हादसा शनिवार दोपहर करीबन 12 बजे नागरकुरनूल जिले के अमराबाद मंडल में नल्लामाला वन क्षेत्र के श्रीशैलम– हैदराबाद नेशनल पर स्थित डोपलपेंटा गांव के पास घाट रोड में हुआ। आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को गहरी चोट आई।
आईपीएस सुधाकर पराठे के सिर में वही उनके रिश्तेदार भागवत खोड़के के पैर में और शरीर के अन्य हिस्सों में कुछ अंदरूनी चोटें आई। हादसे के बाद दोनों को क्लवाकुर्ती  सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में ही दोनों ने दम  तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर उन्हें उनकी मौत की पुष्टि की। एसपी कर्नूल वैभव गायकवाड़ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकेट डिपो की एक आरटीसी बस से आईपीएस की इनोवा वाहन आमने– सामने जा भिड़ी। दुर्घटना में आईपीएस और उनके रिश्तेदार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।  यात्रा करने के दौरान दोनों में सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।  एसपी ने बताया कि डीसीपी सुधाकर पठारे और उनके रिश्तेदार भागवत खोड़के के शवों को  सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही मुंबई पुलिस के माध्यम से परिवार को सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

वही मुंबई पुलिस ने अपने डीसीपी की आकस्मिक  मौत के बाद गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा है कि  डीसीपी पठारे एक समर्पित और ईमानदार पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने मुंबई पोर्ट जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।। उनके अचानक चले जाने से हमारे विभाग में गहरी रिक्तता पैदा हो गई है। हम उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते है और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।

error: Content is protected !!